छत्तीसगढ़

निजी प्रवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत से जिले के कांग्रेसियों ने की सौजन्य मुलाकात

सक्ती। नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरण दास महंत आज अपने एक दिवसीय निजी प्रवास पर सक्ती पहुंंचे। जहां जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. घनश्याम पांडेय के निवास में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान पंडित घनश्याम पांडे, गुलजार सिंह ठाकुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, दादू जायसवाल, राजेश राठौर, पप्पू सक्ती (महंत समर्थक) राहुल अग्रवाल, साधेश्वर गबेल, रमेश पेगवार, लाला सोनी, गीता देवांगन, अंजू राठौर, मेनका जायसवाल, रजनी राठौर, कौशल्या कमलेश, कला शान्डेय समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर डॉ. महंत का हार्दिक अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं से मुलाकात के उपरांत डॉ. महंत स्टेशन रोड सक्ती स्थित कमला हरि होटल में आयोजित त्रिवेदी परिवार (मालखरौदा-पिहरीद) के उपनयन संस्कार (मांगलिक कार्यक्रम ) में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

खबरें और भी है : अड़भार नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा ज्योतिष गर्ग की गई कुर्सी…अविश्वास प्रस्ताव पारित
यह भी पढ़ें : कलेक्टोरेट सभागार में प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित

 

Related Articles