32 वर्षों का भरोसा बरकरार: जांच में सब कुछ सामान्य मिलने के बाद फिर शुरू हुआ पापा ढाबा,,वायरल वीडियो के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग की जांच में सैंपल व दस्तावेज सही पाए गए, स्थानीय लोगों की मांग पर प्रशासन ने संचालन की दी अनुमति


सक्ती। क्षेत्र में पिछले 32 वर्षों से अपने स्वादिष्ट भोजन और बेहतर सेवाओं के लिए पहचान बना चुके पापा ढाबा का संचालन एक बार फिर शुरू हो गया है। ढाबा संचालक मुन्ना ठाकुर ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते ढाबा को बदनाम करने तथा ग्राहकों में भ्रम फैलाने की नीयत से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।
वायरल वीडियो के बाद छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने ढाबा पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर परीक्षण कराया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी दस्तावेज एवं खाद्य सैंपल निर्धारित मानकों के अनुरूप और सामान्य पाए गए। इसके आधार पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने आदेश जारी कर पापा ढाबा के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी।
ढाबा संचालक मुन्ना ठाकुर ने कहा कि पापा ढाबा ने हमेशा ग्राहकों के विश्वास, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। भविष्य में भी ग्राहकों को किसी प्रकार की शिकायत का अवसर नहीं दिया जाएगा तथा पहले की तरह बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं जारी रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि सक्ती सहित आसपास के क्षेत्रों में अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध पापा ढाबा के बंद होने से बड़ी संख्या में नियमित ग्राहकों एवं स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से ढाबा को पुनः शुरू कराने की मांग की थी। जांच में सभी तथ्य सामान्य पाए जाने और विभागीय अनुमति मिलने के बाद अंततः पापा ढाबा का संचालन फिर से शुरू हो गया है, जिससे ग्राहकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।


