
सक्ती/अड़भार। नगर के 12 पार्षदों द्वारा कलेक्टर के समक्ष अड़भार नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा ज्योतिष गर्ग के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिस पर कलेक्टर द्वारा 29 जनवरी को सम्मिलन के लिए उसे मालखरौदा एसडीएम को भेजा गया। नपं अध्यक्ष के विरूद्ध 12 मत पड़े, जबकि अध्यक्ष के पक्ष में केवल तीन मत ही मिल सके, अंतत: उनके विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और चंद्रप्रभा ज्योतिष गर्ग को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ गई।
ये भी पढ़ें- वार्ड क्र. 1 में मुख्य मार्ग पर गतिरोधक बनाने की मांग




