छत्तीसगढ़



विश्व आदिवासी दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत,



सक्ती। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने नगर पालिका कार्यालय के सामने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल आदिवासी समाज के वरिष्ठजनों एवं सभी आदिवासी भाई-बहनों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा उन्हें विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं और प्रकृति के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समाज की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को सहेजना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष  सर्व आदिवासी समाज विद्या सिद्धार, आशा सिद्धार, सरवन सिद्धार,सतीश नेताम,पिंटू सिद्धार छोटू  सिद्धार सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में आदिवासी भाई-बहन उपस्थित रहे। सभी ने नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

शोभायात्रा में शामिल सभी आदिवासी भाई-बहनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा पेयजल की विशेष व्यवस्था भी कराई गई, जिसकी समाजजनों ने सराहना की।

इस अवसर पर अमर अग्रवाल, कमल शर्मा, सुरेश अग्रवाल(लाला) श्रीकिशन अग्रवाल(लीला), संजय अग्रवाल(बिहारी), अजय अग्रवाल( महालक्ष्मी), कालू रघुनाथ, राहुल अग्रवाल सहित अनेक सहयोगी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles