छत्तीसगढ़

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 37वें मंगलवार की महाआरती में पंडित शैल कुमार पांडे एवम् परिवार के साथ संबलपुर  की महिलाएं हुई शामिल

  • श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की महाआरती हिंदुत्व जागरण की दिशा में सार्थक पहल : अधिवक्ता चितरंजय पटेल

  • हनुमान महा प्रभु की कृपा सब पर बनी रहे : पंडित शैल कुमार पांडे

  • अयोध्या के साइकिल यात्री प्रेम का हनुमान परिवार ने किया सम्मान

सक्ती। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 37 वें मंगलवार के महाआरती में पंडित शैल कुमार पांडे सपरिवार के साथ संबलपुर (उड़ीसा) की महिलाएं शामिल होकर इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। महाआरती के इन क्षणों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ उपस्थित श्रद्धालुजनों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

महाआरती के पश्चात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए पंडित शैल कुमार पांडे ने कहा कि हनुमान जी की कृपा सब पर बनी रहे तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती हिंदूत्व जागरण की दिशा में सार्थक पहल है। आज महाआरती व पूजन मंदिर के पुजारी ओम वैष्णव ने कराया तो वहीं आयोजन का कुशल संचालन कोंडके मौर्य ने किया तथा इन पलों की फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया।

आज का श्रृंगार यश सोनी पिता चंद्र कुमार माता राजेश्वरी बहन कृतिका सोनी परिवार (टेमर) तथा सिंदुर रामगोपाल देवांगन, अनूप गर्ग, सावित्री यादव, पप्पू खर्रा एवम् सुंदर काण्ड पाठ यश सोनी परिवार, राजेश अग्रवाल, श्याम रावलानी की ओर से कराया गया तथा भोग प्रसाद शैल पांडे एवम् परिवार के द्वारा चढ़ाया गया।

आज महा आरती के पश्चात ग्राम टेमर से अयोध्या तक साइकिल यात्रा कर राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल प्रेम पटेल ने अपने पत्र संस्मरण सुनाया जिसका श्री सिद्ध हनुमान परिवार ने हर पहना कर अभिनंदन किया।

इन पलों में श्री सिद्ध हनुमान परिवार के सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, अरविंद देवांगन, मोनू साहू, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, संजय तंबोली, रिंकू निर्मलकर,गोपाल गौतम, संतोष देवांगन आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles