छत्तीसगढ़

गोयल ऑटो में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

सक्ती। विश्व के निर्माता भगवान विश्वकर्मा जयंती पूरे नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर की विभिन्न फैक्ट्रियों, लोहे की दुकानों, वर्कशॉप और घरों में मशीनों की पूजा अर्चना की गई।

सक्ती में संचालित गोयल आटो में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। यहां पंडित रिंकू शर्मा के द्वारा पूजा अर्चना की गई। गोयल ऑटो के संचालक राजेंद्र गोयल,आकाश अग्रवाल (मिंटू) सहित सभी कर्मचारियों नेे हवन-पूजन में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों ने अपने घरों में मशीनी और लोहे के उपकरणों की साफ-सफाई कर विधिपूर्वक पूजा की। पूजा के बाद प्रसाद वितरण हुआ और सभी ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी। पूजा के इस आयोजन से कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles