छत्तीसगढ़

मारवाड़ी युवा मंच का वृक्षारोपण महाअभियान 8 जुलाई से, सांसद कमलेश जांगड़े एवं अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद

मायुमं शाखा अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने नगरवासियों से की वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

सक्ती। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सक्तीनगर में 8 जुलाई से वृहद वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जाएगा। जनहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाली मारवाड़ी युवा मंच ने जिले में जन सहयोग से वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इस महाअभियान में सांसद कमलेश जांगड़े और अग्रवाल सभा के अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती इकाई के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर ने बताया कि 8 जुलाई को सुबह 10 बजे शहर के स्थानीय शासकीय विश्रामगृह स्टेशन रोड शक्ति से स्टेशन रोड में वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल प्रमुख रुप से उपस्थित रहेंगे।

शाखा अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रमुख मार्ग स्टेशन रोड के दोनों तरफ आवश्यकता अनुसार वृक्षारोपण किया जाएगा एवं लोहे के मजबूत ट्री गार्ड लगाकर उसे सुरक्षा भी दी जाएगी। इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों एवं सदस्यों के सम्मान में स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है। शाखा अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सभी मंच सदस्यों एवं नागरिक बंधुओं को भी इस वृक्षारोपण महा अभियान में सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

Related Articles