छत्तीसगढ़

झमाझम बारिश से झलकने लगी सक्ती रेलवे स्टेशन की दुर्दशा, फ्लेटफार्म नं. 1 का हाल बेहाल

सक्ती। जिला मुख्यालय सक्ती के रेलवे स्टेशन की दुर्दशा झमाझम बारिश के साथ दिखने लगी है। प्लेटफार्म नं. 1 का हाल बेहाल है, क्योंकि यहां भरे बारिश के कारण यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानियों हो रही हैं।

प्लेटफार्म नंबर एक में यात्रियों की बैठने के लिए बनाई गई जगह जहां पूरी तरह से पानी से भर जाती है वही पर लगे हुए शेड से भी काफी तेज पानी गिरते रहता है जिससे यात्रियों के लिए बैठना तो दूर रहता ही है वहां सर छुपा कर खड़े रहने की जगह मिलने की मुहाल है प्लेटफार्म नंबर एक में गुप्ता कैंटीन के पास जो पूरा तालाब ही बना रहता है यहां तक की कैंटीन के अंदर भी पानी भरा रहता है जिससे यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज के शेड में जाकर शरण लेना पड़ता है। क्षेत्र के सबसे ज्यादा कमाई देने वाले रेलवे स्टेशनो में से एक शक्ति रेलवे स्टेशन की यह दशा जहां लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिलता और बारिश होने पर बैठने के लिए जगह भी नहीं मिल पाती। जिला मुख्यालय बनने के बाद भी सक्ती रेलवे स्टेशन का यह हाल यहां के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए शर्मनाक है।

Related Articles