छत्तीसगढ़

औचक निरीक्षण : शहर में हो रहे निर्माण कार्यों की धीमी गति को लेकर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश

जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों-कर्मचारियों से ली जानकारी, कार्यालय परिसर की सभी शाखाओं में साफ-सफाई रखने दी हिदायत

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जनपद कार्यालय सक्ती व नगर पालिका सक्ती क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 बुधवारी बाजार में फुटबाल ग्राउंड, लॉन टेनिस और बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी सक्ती को दिए तथा गुणवत्तापूर्ण व तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।

इसके साथ ही कलेक्टर श्री तोपनो ने आज जनपद कार्यालय सक्ती का निरीक्षण करते हुए कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में किये जा रहे कार्यों का निरिक्षण किया,निरिक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थित बैठक व्यवस्था रखने कहा,उन्होंने कार्यालय परिसर व विभिन्न शाखाओं में बेहतर साफ-सफाई रखे जाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होने तथा कार्यालय में आने वाले आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने कहा। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा कार्यालय परिसर के सामने वाहनों के सुव्यवस्थित रख-रखाव किये जाने सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए द्य निरिक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी सक्ती श्री संजय सिंह, एडीसनल सीईओ सुश्री अन्नपूर्णा कसेर सहित जनपद पंचायत और नगरपालिका परिषद सक्ती के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4परिशिष्ट एक प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम तुलसीडीह निवासी मृतक स्वर्गीय श्री दोनेंद्र कुमार साहू को तालाब के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री तेजलाल साहू पिता मूलचंद साहू को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों की अधीन प्रदान की गई है

 

Related Articles