छत्तीसगढ़
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने भरी हुंकार…भाजपा सरकार होश में आओ…हाथों में मशाल लेकर सैकड़ों की संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों ने निकाली रैली

सक्ती। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की जिला इकाई के तत्वाधान में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर से कचहरी चौक तक मशाल रैली निकाली गई।
उक्त रैली में लगभग 300 कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती के कार्यालय से मशाल रैली निकाली गई। इस दौरान हाथों में मशाल लेकर रैली में शामिल लोगों ने हुंकार भरते हुए भाजपा सरकार होश में आओ और अपने चुनावी वादे को पूरा करो…जैसे नारे लगाकर राज्य सरकार को जगाने का प्रयास किया गया। कचहरी चौक पहुंचे जिला संयोजक राधेलाल भारद्वाज ने बताया कि चुनाव के समय भाजपा द्वारा किया गया वादा झूठा जुमला था। सरकार को होश में लाने के लिए यह मशाल रैली निकाली गई है।




