छत्तीसगढ़

राम लला के स्वागत में खरसिया में सियाराम सखा मंडल ने निकाली ऐतिहासिक विशाल भव्य शोभा यात्रा

विधायक उमेश पटेल सहित कई गणमान्य अधिकारी और हजारों की संख्या में लोग राम धुन में झूमते नजर आये

खरसिया. खरसिया के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनप्रतिनिधि समेत हजारों की संख्या में लोग राम धुन में एक साथ झूमते नजर आए. इस अवसर पर सियाराम सखा मंडल ने भव्य शोभायात्रा निकाली.

खरसिया में प्रदेश भर में सबसे विशाल शोभा यात्रा देखने को मिली जिसमे हजारों श्रद्धालु पगड़ी पहन हाथो में भगवा ध्वज लिए एक साथ झूमते नजर आए. कर्मा नृत्य, कोलकाता से राम दरबार, अग्नि से कलाकारी दिखाने वाले राची से, 15 फिट के गणेश जी दिल्ली से महाकाल बाबा हनुमान जी बड़े वाले समेत शानदार आतिशबाजी और मनोज गोयल के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा ने आज इतिहास रच दिया( 2 से 3 किलोमीटर लंबी इस शोभा यात्रा में बच्चे बुजुर्ग, महिलाएं, बहने सभी उत्साहित नजर आ रहे थे.

दूसरी ओर हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक प्रोग्राम ने सबका मन मोह लिया खरसिया वासियों ने ऐसा उत्सव मनाया जिसकी पूरे प्रदेश स्तर में चर्चा जोरों पर है. आज की इस शोभा यात्रा में गणमान्य नागरिक गिरधर गुप्ता, बजरंग अग्रवाल, मनोज गवेल, सुनील शर्म , ऋषि अग्रवाल, बाबूलाल गर्ग, विनय तारा, विनय कबल्पुरीय, अंकित अग्रवाल सपना , हिमांशु अग्रवाल , राजेन्द्र नूतन, राजा अग्रवाल गुड़ाखू, चिंटू आपकी पसंद, राहुल dansena आदि शामिल हुए. सियाराम सखा मंडल के मनोज गोयल ने सफल एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए सभी का आभार जताया ।

Related Articles