छत्तीसगढ़
हटरी धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ, पं. मुकेश शास्त्री अमृतमय वाणी से श्रद्धालुओं को करा रहे कथा का रसपान

सक्ती। शहर की हटरी धर्मशाला में पूजा- अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई है, जहां व्यास पीठ पर विद्वान पंडित मुकेश शास्त्री द्वारा अपनी अमृतमय वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया जा रहा है।
प्रथम दिवस की भांति द्वितीय दिवस को काफी संख्या में श्रद्धालु धर्म प्रेमी माताएं, बहने एवं नागरिकों ने कथा श्रवण कर पुण्यलाभ अर्जित किया। पंडित जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के प्रत्येक प्रसंग का विस्तार पूर्वक बखान किया जा रहा है। शहर के धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा इस कथा का आयोजन किया गया है, जहां प्रतिदिन प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। यह श्रीमद् भागवत कथा 11 सितंबर तक प्रतिदिन नियमित रूप से चलेगी वहीं नगरवासी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन, मन, धन से सहयोग भी कर रहे हैं।




