छत्तीसगढ़

श्री श्याम प्रभु की पांच दिवसीय भव्य निशान यात्रा 15 फरवरी से

  • 14 फरवरी को सायं 7.15 बजे राधाकृष्ण मंदिर में निशान पूजन व संकीर्तन का आयोजन

  • 15 फरवरी को सुबह 8.30 रथ मे बाबा की पहली आरती व ज्योत के श्यामप्रेमी कर सकेंगे दर्शन 

सक्ती। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी की तरह इस वर्ष भी श्री श्याम प्रभु की पांच दिवसीय भव्य निशान यात्रा का कार्यक्रम 15 से 19 फरवरी तक आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम की श्रृंखला में 14 फरवरी को सायं 7.15 बजे से श्री राधाकृष्ण मंदिर में निशान पूजन व संकीर्तन का आयोजन होगा। 15 फरवरी को सुबह 8.30 रथ मे बाबा की पहली आरती व ज्योत के उपरांत प्रात: 9.15 बजे श्री श्याम मंदिर से निशान यात्रा प्रस्थान करेगी। इस दौरान श्याम प्रेमी पावन रथ और श्याम प्रभु के दर्शन कर सकेंगे।

ज्ञात रहे कि सभी श्याम प्रेमियों के लिए नये निशान की व्यवस्था की गई है। बाबा के पावन निशान यात्रा के हर पड़ाओ में भव्य कीर्तन का आयोजन भी किया गया है। सभी श्याम प्रेमियों के लिए रास्ते में भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

श्री श्याम निशान पदयात्रा समिति ने अपील की है कि जो भी श्याम प्रेमी बाबा श्याम का मनोकामना सिद्ध निशान उठाने के लिए इच्छुक हैं वे अतिश अग्रवाल मो. 09131887976, मनोज अग्रवाल मो. 06263048845, दीपक अग्रवाल, रामपुर मो. 09826109933, नंदू अग्रवाल, रामपुर, मो. 07049401644 और अभिषेक के मोबाइल नंबर 09399250776 पर संपर्क कर संपर्क कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं और बाबा श्याम के खजाने का कूपन प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles