छत्तीसगढ़

श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महा महोत्सव 2024 : शुभम भवन सक्ती में रात्रि 7.30 बजे से होगा ‘म्यूजिकल हौजी’ का शानदार आयोजन, कार्यक्रम प्रभारी व अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल करेंगे मार्गदर्शन

सक्ती। अग्रवाल सभा सक्ती व अग्रसेन जयंती समारोह सक्ती के तत्वाधान, सत्यविद्या ज्वेलर्स के प्रायोजकत्व, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन व समाज के समस्त अग्र बंधुओं के सहयोग से आयोजित श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महा महोत्सव 2024 में दिन-प्रतिदिन हो रहे विविध आयोजनों से सक्तीनगर में इतिहास रचने जा रहा है। सक्ती के अग्र बंधुओं का इस तरह संगठित होकर समाज के विकास की दिशा में लिए गए निर्णय और किए गए प्रयास से मिल रही सफलता की जीवंत झांकी जयंती पखवाड़े में नगरवासियों को देखने को मिली है।

अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर सक्ती में आयोजित श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महामहोत्सव 2024 में जयंती पखवाड़े के अंतर्गत विविध प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समाज के अग्र बंधु बड़े ही उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं, वहीं प्रतिदिन हो रहे आयोजन की कड़ी में आज शाम 7.30 बजे सभी वर्गों के लिए म्यूजिकल हौजी प्रतियोगिता का शानदार आयोजन शुभम भवन सक्ती में किया गया है।

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 50 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता से संबंधित नियम कार्यक्रम स्थल पर ही बताए जाएंगे। सत्यविद्या ज्वेलर्स के प्रायोजकत्व में आयोजित उक्त प्रतियोगिता कार्यक्रम प्रभारी व अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न होगी। प्रतियोगिता में पंजीयन हेतु राजकुमार अग्रवाल, मनीष कथुरिया व मुकेश अग्रवाल से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles