श्री अग्रसेन जयंती समारोह 2024 : कलेक्टर अमृत विकास टोपनो एवं एडिशनल एसपी रमा पटेल के मुख्य आतिथ्य में 1 अक्टूबर को होगा ‘केबीसी’ कार्यक्रम

शुभम ग्रीन्स में केबीसी सेट की तैयारियां पूरी, अग्रवाल समाज द्वारा कलेक्टर एवं जिले की एडिशनल एसपी को दिया निमंत्रण
सक्ती। श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति सक्ती द्वारा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 पखवाड़े के अंतर्गत अग्रवाल सभा शक्ति के मार्गदर्शन में 1 अक्टूबर रात्रि 7 बजे से शुभम ग्रीन्स में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम जूनियर अमिताभ बच्चन की उपस्थिति में आयोजित किया गया है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल उपस्थित रहेंगे।
इसके पूर्व कार्यक्रम के लिए अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने आज उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, साथ ही जयंती समारोह की जानकारी देते हुए भगवान अग्रसेन की फोटो भी उन्हें भेंट की। इस दौरान कलेक्टर अमृत विकास टोपनो एवं एडिशनल एसपी रमा पटेल ने भी अग्रवाल समाज के जयंती महोत्सव के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए केबीसी कार्यक्रम में यथासंभव पहुंचने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, सचिव कन्हैया गोयल, अग्रसेन जयंती समारोह समिति शक्ति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू, सचिव मनीष कथूरिया एवं कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




