शांति लक्ष्मी मंगल पाठ समिति ने हटरी धर्मशाला में मां शांति लक्ष्मी बरपाली वाली के महामंगल पाठ का किया आयोजन
-
संतोष महंत एवं ग्रुप ने दी संगीतमय महामंगल पाठ एवं भजन की भव्य प्रस्तुति
-
मंगलपाठ के बाद भण्डारे का किया गया आयोजन
-
समिति के समस्त सदस्यों ने तन-मन-धन के किया सहयोग
सक्ती (Saktitopnews)। नगर की धार्मिक संस्था शांति लक्ष्मी मंगल पाठ समिति सक्ती द्वारा कल नगर के हटरी धर्मशाला में मां शांति लक्ष्मी बरपाली वाली के वार्षिक उत्सव पर भव्य महामंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें संतोष महंत एवम ग्रुप के द्वारा भजन के साथ साथ महामंगल पाठ की भव्य प्रस्तुति दी गई।
उक्त महामंगल पाठ में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए उन्होंने जहां मिलकर शांति लक्ष्मी माता का महा पाठ किया, वहीं भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया।
मंगलपाठ के बाद शांति लक्ष्मी मंगल पाठ समिति द्वारा सभी के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महामंगल पाठ को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों ने तन मन धन से सहयोग किया।
गौरतलब रहे कि इस तरह के आयोजनों से जहां नगर में धार्मिक वातावरण निर्मित होता है, वही ऐसे आयोजनों में शामिल होकर मन को शांति भी मिलती है।
ज्ञात रहे कि माता शांति लक्ष्मी जी का भव्य मंदिर उड़ीसा के बरपाली शहर में स्थापित है तथा माता शांति लक्ष्मी के इस मंदिर की भव्यता एवं इसकी धार्मिक मान्यताएं भी पूरे देश में चारों ओर फैली हुई हैं और श्रद्धालु दूर-दूर से यहां माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।




