छत्तीसगढ़

सरस्वती सायकल योजना : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ सायकल वितरण

सक्ती। छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सक्ती की छात्राएं लाभान्वित हुई। सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत 115 छात्राओं को जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल एवं प्राचार्य तथा शिक्षिकाओं की उपस्थिति में साईकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री मांगेराम अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है। इस अवसर पर 15 अगस्त में आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण भी अध्यक्ष के करकमलों से संपन्न हुआ।

विदित रहे कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है।

Related Articles