छत्तीसगढ़

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर दीपावली की तरह सजा सक्ती नगर, 22 ​​​​​​​को दीपोत्सव मनाने की अपील, लोगों में उत्साह

सक्ती। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा सक्ती नगर सज-धज कर तैयार हो गया है। लोग भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे उत्साह के साथ तैयारी में जुट गए हैं। वही ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र में हर जगह पर भगवा झंडा लगाया गया है।सक्ती जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, कांग्रेस एवं विभिन्न धार्मिक संगठनों के द्वारा जोर-जोर से तैयारी की जा रही है।

अयोध्या के तर्ज पर अग्रसेन चौक में नवीन प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य पूजा अर्चना महा आरती भंडारे का आयोजन किया गया है वहीं राम मंदिर में कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, अग्रवाल समाज एवं सर्वधर्म के द्वारा महा आरती पूजा अर्चना की जाएगी। पूरे नगर के चारों ओर रामचंद्र जी एवं राम दरबार फ्लेक्सी बैनर झंडे पोस्टर लगाकर अयोध्या की तर्ज पर शक्ति नगर को सजाया गया। सुबह से शाम तक हर चौक चौराहे दुकानों में रामधुन गूंज रहे हैं।कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विभिन्न चौक चौराहों के अलावा अपने अपने घरों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है।

इस मौके पर जानकारी देते हुए श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। लेकिन इसे भी हम बड़े त्योहार के रूप में मनाएंगे। जब से अयोध्या में राम लला के आने और मंदिर में 22 तारीख को रामलला की मूर्ति स्थापना की खबर आई है तब से शक्तिनगर में हर धर्म के लोगों में उत्साह बना हुआ है और नगर के चौक चौराहे सहित हर मंदिरों में 22 तारीख को भव्य पूजा अर्चना महा आरती के साथ भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार इस तरह से सनातन धर्मियों में यह उत्साह देखने मिला है ऐसा राममय नगर आज तक नहीं हुआ था सुबह से शाम तक हर व्यक्ति आने वाले 22 तारीख का इंतजार कर रहे थे और शुभ घड़ी कल सोमवार को आ ही गई जिसको लेकर आज नगर में भारी उत्साह है।

Related Articles