
सक्ती। जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष राजेश राठौर की माताजी श्रीमती उषा राठौर और स्वर्गीय श्री कपिलनाथ राठौर की धर्मपत्नी का 5 अगस्त 2024 दिन- सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे गृह ग्राम-नंदौर खुर्द में किया गया।
श्रीमती उषा राठौर जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष राजेश राठौर और आबकारी विभाग कोरबा में पदस्थ राकेश राठौर की पूज्य माताजी और राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, रायपुर दुर्ग की पूज्य सासु माँ थी। श्रीमती उषा राठौर काफी मृदुभाषी, मिलनसार धार्मिक प्रवृत्ति वाली महिला थी। श्रीमती उषा राठौर के निधन पर क्षेत्र वासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।




