छत्तीसगढ़

रितेश अग्रवाल-राहुल अग्रवाल के निवास पर हुआ रूद्राभिषेक

सक्ती। पवित्र सावन मास में द्वारा जहां शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करके सुख समृद्घि की कामना की जा रही है, वहीं कई शिवभक्तों द्वारा अपने निवास में रूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्तीनगर में रितेश अग्रवाल-राहुल अग्रवाल के निवास पर पं. भोलाशंकर तिवारी द्वारा रूद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर सुबह से ही उनके निवास में हर हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही थी। अग्रवाल परिवार ने भगवान शिव का पंचामृत, पुष्पमाला, चंदन और अक्षत से पूजन किया एवं जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करके सुख समृद्घि की कामना की। इस दौरान बिल्व की पत्तियों, घास, आक के फूल, फल, घी, दूध, दही, शहद, शक्कर पंचगव्य सहित कई प्रकार से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

Related Articles