छत्तीसगढ़

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर रूट चार्ट जारी

 सक्ती। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 फरवरी को सक्ती पहुंचेगी, जहां वे अग्रसेन चौक पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम के मद्देनजर रूट चार्ट जारी कर दिया गया है।

बाराद्वार, नगरदा, कोरबा की ओर से आने वाली वाहनों की पार्किंग व्यवस्था न्यायालय पार्किंग स्थल अग्रसेन चौक से ऑफिसर कालोनी में होगी। रायगढ़, खरसिया, डभरा, छपोरा की ओर से आने वाली वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नंदेली ग्राउंड में की गई है। रायगढ़, खरसिया, डभरा, छपोरा की ओर से आने वाली वाहनों के लिए आत्मानंद स्कूल कसेरपारा में और समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की वाहनों की पार्किंग व्यवस्था न्यायालय परिसर सक्ती में की गई है।

राहुल गांधी के आगमन पर सक्ती नगर क्षेत्र में रूट डायवर्सन के मुताबिक कोरबा, चांपा, बाराद्द्वार, जांजगीर की ओर से आने वाली वाहन, जिसमें से दोपहिया वाहन आफिसर कालोनी होते हुये जिंदल प्लाजा की ओर से होकर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे एवं चारपहिया वाहन मोहन ओग गली से होकर बुधवारी बाजार, मित्तल ट्रेडर्स, गुरुद्वारा, हटरी चौक, संतोषी मंदिर, हेमा रोड से शनि मंदिर से झूलकदम होकर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मार्ग बंद रहेंगे। इसी तरह मालखरौदा अइभार, खरसियां, छपोरा, स्टेशन की ओर से आने वाली दोपहिया वाहन जिंदल प्लाजा से ऑफिसर कालोनी, बाराद्वार बस स्टैंड होकर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे एवं चारपहिया वाहन मालखरौदा बस स्टैंड, शनि मंदिर, हेमा रोड, संतोषी मंदिर, हटरी, गुरुद्वारा, मित्तल ट्रेडर्स, बुधवारी बाजार से मोहनभोग रोड, बाराद्वार बस स्टैंड होकर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मार्ग बंद रहेंगे। राहुल का काफिला मसनिया चौक से होते हुए राजापारा से अग्रसेन चौक, गौरव पथ रोड, बुधवारी बाजार रोड से कंचनपुर से कोरबा रोड होकर दमाउधारा होते हुये बासीनपाट की ओर रवाना होगा। इस दौरान मार्ग कार्यक्रम प्रस्तावित मार्ग बंद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान समस्त वाहनों के लिये कार्यक्रम प्रस्तावित मार्ग बंद रहेंगे।

Related Articles