सक्ती के राइस मिलर्स ने जिला कलेक्टर को बताई अपनी व्यथा, सीएमआर कार्य में हो रही परेशानियों व लंबित भुगतान के त्वरित निराकरण की मांग

सक्ती। मंदी के दौर में महंगाई से जूझ रहे जिले के राईस मिलर्स ने आज कलेक्टर श्री तोपनो और सांसद कमलेश जांगड़े को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। ज्ञापन के माध्यम से राइस मिलर्स ने सीएमआर कार्य में आ रही परेशानियों को दूर कर त्वरित निराकरण की मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर श्री तोपनो एवं सांसद कमलेश जांगड़े को बताया कि हमारा जिला सक्ती शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी एवं सीएमआर चांवल जमा योजना में सदैव ही अग्रणी रहा है। परन्तु चालू विपणन वर्ष में मिलर अत्यंत गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहे हैं।
जिला चावल उद्योग संघ का कहना है कि मिलर का पूर्व वर्षों का काफी भुगतान लंबित है, जिस वजह से वर्ष 2023-24 की कस्टम मिलिंग का चावल जमा करने में मिलर्स को अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मिलर्स द्वारा उठाव किये धान में 5-6 प्रतिशत सुखत आ रही है एवं बिजली बिल, हमाली, परिवहन आदि के लिए मिलर्स के पारा राशी का अभाव है, जिसके कारण मिलर आर्थिक रूप से खुद को काफी असहाय महसूस कर रहा है।
जिला चावल उद्योग संघ शक्ति के सदस्यों ने अपने ज्ञापन में बताया है कि हमारी समस्याओं को देखते हुए निग्न मदों का भुगतान शासन में दिलवाने का कष्ट करें,वर्ष 2022-23 की बचत प्रोत्साहन राशी 60/- विंटल, चांवल परिवहन तथा बारदाना यूसेज चार्जेज वर्ष 2021-22, 2022-23 में आईएचडीईपी बारदाने में कटौती की गई राशी का तत्काल भुगतान किया जाए,भुगतान वर्ष 2023-24 का एफआरके एवं सीएमआर मिलिंग का पार्ट विल का भुगतान हो।
जिला चावल उद्योग संघ ने अपने ज्ञापन में कलेक्टर एवं सांसद महोदय को अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया है कि जिला सक्ती चांवल जमा हेतु स्थानाभाव से गुजर रहा है,जिसके चलते दिसम्बर माह तक भी चावल जमा हो पाना संभव नहीं लग रहा है, इस वर्ष मिलर को धान का उठाव किये 10 माह हो चुके है, धान पुराना होने के कारण निर्मित चावल की उम्र भी एफसीआई के नियमो के अनुसार एमआईटी में पास नही हो पा रही है, फलस्वरूप लॉट रिजेक्ट की जा रही है, अत: इस वर्ष सीएमआर जमा हेतु एमआईटी टेस्ट में छूट देने का प्रावधान करने हेतु भी आपसे आग्रह है, उपरोक्त कारण से धान की क्वालिटी तथा वजन में काफी ज्यादा नुकसान मिलर्स को उठाना पड रहा है।
जिला चावल उद्योग संघ शक्ति का कहना है कि 1 नवम्बर से पुन:धान खरीदी का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा, उससे पूर्व चालू वर्ष के चांवल जमा हेतु सकरात्मक प्रयासो की आवश्यकता है,जिसके अंतर्गत सक्ती जिले हेतु अधिकाधिक रेक मोवमेंट लाये जाये, जिससे चांवल जमा हेतु यथोचित स्थान बनाया जा सके।सक्ती रेक पॉइंट को यथाशीघ्र प्रारंभ किया जावे जिससे हमें और अधिक रेक मोवमेंट प्राप्त हो सके,अत्यधिक चांवल उपार्जन के दृष्टिगत नए गोदामों के निर्माण एवं अधिग्रहण हेतु भी हमारे निम्नांकित सुझाव हैं जिस पर तत्काल अमल किया जाए,सक्ती संग्रहण केंद्र पुन: प्रारंभ किया जाये,तथा उपरोक्त प्रयासों के द्वारा चालू वर्ष का कार्य उचित ढंग से निष्पादित किया जा सकेगा तथा आगामी वृहद् धन उपार्जन एवं निराकरण योजना हेतु हम मिलर नयी उर्जा के साथ शासन के साथ खड़े रहेंगे।
कलेक्टर एवं सांसद महोदय से मिलने गए जिला चावल उद्योग संघ शक्ति के प्रतिनिधि मंडल में दिनेश शर्मा (अन्नपूर्णा ग्रुप बाराद्वार), रवि जिंदल बंटी (शंकर चावल उद्योग), मुकुंद केडिया राधेश्याम अग्रवाल राधे, मोनू शर्मा, मुकेश जिंदल शाहिद काफी संख्या में जिले के राइस मिलर्स उपस्थित थे तथा जिला चावल उद्योग संघ के प्रतिनिधि मंडल को कलेक्टर एवं सांसद महोदय ने भी उनकी मांगों पर आवश्यक पहल करने का भी आश्वासन दिया है।




