छत्तीसगढ़

Railway News : मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी सकरेली समपार 

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सक्ती-बाराद्वार स्टेशनों के मध्य किमी 646/18A-20A पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 326 (सकरेली फाटक) को दिनांक 12 जनवरी 2024 को रात 10 बजे से दिनांक 13 जनवरी 2024 सुबह 10 बजे तक, दिनांक 13 जनवरी 2024 को रात 10 बजे से दिनांक 14 जनवरी 2024 सुबह 10 बजे तक एवं दिनांक 14 जनवरी 2024 को रात 10 बजे से दिनांक 15 जनवरी 2024 सुबह 10 बजे तक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में स्थित जेठा फाटक व बाराद्वार फाटक से उपलब्ध है।

Related Articles