अघोषित विद्युत कटौती और बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि से जनता हलाकान…पूरे प्रदेश के ब्लाक एवं जिला मुख्यालय में 8 जुलाई को कांग्रेसी करेंगे धरना प्रदर्शन

सक्ती। पूरे प्रदेश में अघोषित विद्युत कटौती और बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि को लेकर जहां जनता में आक्रोश व्याप्त है, वही प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे प्रदेश के ब्लाक जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा।
जिला कॉग्रेस कमेटी सक्तती के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कॉग्रेस के निर्देश पर जिला मुख्यालय सक्ती सहित जिले के ब्लॉक मुख्यालय जैजैपुर मालखरौदा डभरा में 8 जुलाई को अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में धरना आंदोलन किया जायेगा जिसमे सभी ब्लॉक मुख्यालय के लिए पार्टी की ओर से प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सक्ती मे स्टेशन रोड के विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री कार्यालय के सामने अम्बेडकर चौक में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त के नेतृत्व में 8 जुलाई को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के लिए चैन सिंह समले पूर्व विधायक को सक्ती में, ब्लाक जैजैपुर में जितेंद्र बहादुर सिंह, डभरा में सुरेन्द्र भार्गव एवँ मालखरौदा में राइस किंग खूंटे को प्रभारी बनाया गया है। जिला कॉग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल ने सभी कॉग्रेसजन पदाधिकारियों एव बिजली उपभोक्ताओं को आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की है।




