नगर में दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज, पुराना स्टेट बैंक के पास बनेगा भव्य पंडाल : पूजा-अर्चना उपरांत हुई झण्डे की स्थापना

सक्ती। सक्तीनगर में दुर्गोत्सव की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। मां महामाया दुर्गा उत्सव समिति सक्ती द्वारा पुराना स्टेट बैंक के पास इस वर्ष भी दुर्गोत्सव मनाने तैयारियां तेज कर दी हैं। यहां माता को स्थापित करने के लिए पूजा-अर्चना कर झण्डा स्थापित कर दिया गया है। जल्द ही भव्य पंडाल का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
मां महामाया दुर्गा उत्सव समिति सक्ती द्वारा पुराना स्टेट बैंक के पास प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गोत्सव मनाने का निर्णय लिया है, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। यहां महराज संजय शर्मा के द्वारा पूजा अर्चना उपरांत झंडा स्थापित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से विकास अग्रवाल (बंटी),लाला अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, दीपक महराज, चीनू, पपिन, सोनू बीडी, सोनू महाकाल, वैभव, मिकु, हिमांशु,आकाश, पिंटू, आकाश पंशारी, शेरू अग्रवाल, विनायक, गौरव, गोपाल अग्रवाल आदि ने एक स्वर में जय माता दी की जयघोष के साथ झण्डे की स्थापना की।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में आयोजित दुर्गा महोत्सव में प्रतिदिन सुबह-शाम पूजन-आरती प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस पर्व के अंतर्गत सप्तमी से नवमी तक होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे बच्चों की डांस प्रतियोगिता, गरबा आदि आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ कलश स्थापना, केश श्रृंगार, द्रव्य अर्पण कर दुर्गा पाठ से किया जाएगा।




