छत्तीसगढ़

ड्राइवर दिवस के अवसर पर महासंगठन ने पेश की मानवता की मिसाल, मार्ग में अचेत पड़े युवक को गंभीरावस्था में दाखिल कराया अस्पताल

स्वाद महल जेठा में वाहन चालकों ने मनाया ड्राइवर दिवस

सक्ती। ड्राइवर दिवस के अवसर पर वाहन चालकों के महासंगठन के द्वारा आज स्वाद महल, जेठा में ड्राइवर दिवस मनाया गया, जहां संगठन के संरक्षक ने ड्राइवरों को मानवता के साथ वाहन चलाने का संकल्प दिलाया।

उक्त कार्यक्रम के उपरांत संगठन के सदस्यों जब वापस अपने घरों को लौट रहे थे, तभी सुआडेरा पुल पर उन्हें अचेत अवस्था में पड़ा एक मोटर सायकल चालक दिखाई दिया, जिसके सिर से खून बह रहा था। मौके पर मौजूद अधिवक्ता श्री पटेल ने आहत को तत्काल उठवाने के साथ ट्रैफिक पुलिस को सूचित किया तब ट्रैफिक प्रभारी कमल किशोर महतो ने स्टाफ सहित पहुंचकर चोटिल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे त्वरित चिकित्सा उपरांत होश आने पर उसके खरसिया परिजनों को सूचित किया गया।

विदित हो कि आज ड्राइवर दिवस के अवसर पर संगठन के संरक्षक ने ड्राइवरों को मानवता के साथ वाहन चलाने का संकल्प दिलाया था। कुछ पलों के बाद ही ड्राइवर महा संगठन के सदस्यों ने पूरे शिद्दत से खून से लथपथ आहत को दुर्घटना स्थल से अस्पताल तक पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। यातायात थाना प्रभारी कमल किशोर महतो ने ड्राइवरों के इस काम की सराहना कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि संगठन ने दिखा दिया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि संगठन के लोगों ने आहत की सेवा कर इंसानियत का परिचय दिया है।

Related Articles