छत्तीसगढ़

“तू डाल-डाल…मैं पात-पात” की तर्ज पर सक्ती पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने जिले में चला रही अभियान,  देर रात मकान में घुसकर हजारों की नगदी व जेवरातों की चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

सक्ती। 28 जनवरी की रात अपने नए मकान में सो रहे लोगों के यहां घुसकर अज्ञात चोरों ने वहां रखे हजारों की नगदी, मोबाइल समेत जेवरातों की चोरी कर ली थी। मामले में पुलिस ने सरगर्मी दिखाते हुए जहां तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मुख्य आरोपी नगदी समेत फरार अब तक फरार बताया जा रहा है।

जिले के एसपी श्री आहिरे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने एक बार फिर ‘तू डाल-डाल…मैं पात-पात’ की तर्ज पर जिले में घटित अपराधों पर अंकुश लगाने अभियान तेज दिया है। इसी तारतम्य में 28 जनवरी की रात मोहदी निवासी राम लाल पटेल पिता मसत राम अपने नए मकान में खाना खाकर परिवार सहित सोने चला गया। देर रात लगभग 2.30 बजे उसकी पत्नी कुसुम बाई पटेल ने घर के भीतर किसी अज्ञात व्यक्ति के मौजूद होने की आहट पाकर अपने पति राम लाल पटेल को इसकी जानकारी दी। इसी बीच किसी दुपहिया वाहन की आवाज सुनकर पति-पत्नी ने बाहर झांककर देखा तब तक अज्ञात चोर अपने साथ लाए मोटर सायकल में बैठकर नौ-दो-ग्यारह हो चुके थे। घर में बिखरे सामान और आलमारी खोलकर देखने पर पता चला कि उसमें रखी 10 हजार रूपये कीमती चांदी की पायल (30 तोला), 15 हजार रूपये नगदी रकम, आलमारी के ऊपर रखा 5000 रुपये कीमती एक इंफिनीक्स मोबाईल नदारद हैं।

रामलाल ने अगले दिन सुबह सक्ती थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह के पर्यवेक्षण व निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर चोरों को पकडऩे की कार्ययोजना तैयार की गई।

इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के बाद उक्त टीम ने आरोपी वीरकमल राठिया (20 वर्ष) निवासी-अर्जुनी, दीपक बंजारे पिता व्यासनारायण बंजोर, निवासी-जगदल्ला तथा एक नाबालिगसे पूछताछ शुरू की। कुछ देर तक आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी टूट गए और अपना अपराध कबूल कर लिया, जिनसे 4 नग मोबाइल तथा 500 रुपये नगद जप्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामले का मुख्य पहलू यह है कि मुख्य आरोपी अमृत पटेल नगदी नकम लेकर अब तक फरार है। देखना होगा कि सक्ती पुलिस कब तक उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करती है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में सउनि शंकर साहू, प्रधान आर. अजय कुर्रे, आरक्षक मनोज लहरे, प्रीतम सिदार, दीपक साहू, अजय राठौर, पुषनाथ भगत, श्याम गबेल, जय कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles