छत्तीसगढ़

नव पदस्थ एसपी की पहल पर जर्वे में चलित थाना लगाकर ग्रामवासियों से नगरदा पुलिस ने किया संवाद

महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों को अपराधों से बचने और ऑन लाईन फ्रॉड के बारे में किया गया जागरूक, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

सक्ती. जिले की नव पदस्थ एसपी श्रीमति अंकिता शर्मा ( भा.पु.से.) के द्वारा आम जनता से सीधे उनके ग्राम / मोहल्ले में जाकर “संवाद” स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिंह के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 16.02.2024 को थाना नगरदा पुलिस द्वारा थाना नगरदा क्षेत्र के ग्राम जर्वे में चलित थाना लगाकर ग्रामवासियों से संवाद स्थापित किया गया।

“संवाद” कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं खासकर नाबालिग बच्चों के साथ होने वाली अपराधों से कैसे रोका जाये इस संबंध में जागरूक किया गया। वर्तमान समय में ऑन लाईन फ्रॉड से बचने हेतु जागरूक किया गया। नवयुवा पीढ़ी को नशाखोरी से दूर रहने की हिदायत दिया गया है। ग्राम में किसी प्रकार की अपराध होने पर पुलिस को तत्काल सूचित करने समझाईस दी गयी । ग्राम में इस तरह “संवाद” जैसे नवीन पहल के माध्यम से ग्रामिणों की छोटी मोटी समस्याओं को गांवो में ही सुनकर निराकरण किया गया है। चलित थाना “संवाद” से ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई।

Related Articles