छत्तीसगढ़

हर पात्र हितग्राही को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता : पार्षद रिक्की सेवक

 नगर पालिका सक्ती अंतर्गत वार्ड क्र. 15 के पार्षद रिक्की सेवक हितग्राहियों को भरवा रहे महतारी वंदन योजना के फार्म, अन्य वार्डों में जाकर भी हितग्राहियों को फार्म भरने कर रहे प्रोत्साहित

सक्ती। जिले में महतारी वंदन योजना के तहत आवेदनों का पंजीयन 5 फरवरी से शुरू हो गया है। सक्ती नगर पालिका के वार्ड क्र. 15 के पार्षद रिक्की सेवक अपने वार्ड के पात्र हितग्राहियों को छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने प्रतिदिन सुबह से ही फॉर्म भरवा रहे हैं। पार्षद रिक्की सेवक का कहना है कि हर वार्ड के हर पात्र हितग्राही को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।

वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद रिक्की सेवक ने आज अपने वार्ड की पात्र महिलाओं से महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरवाते हुए उन्हें प्रतिवर्ष मिलने वाली 12000 रुपये की वार्षिक राशि के बारे में चर्चा करते हुए सक्ती टॉप न्यूज से कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ अपने वार्ड की जरूरतमंद और पात्र महिलाओं को दिलाने के लिए वे जी-जान से प्रयास कर रहे हैं। अब तक सैकड़ों हितग्राही अपना फार्म भरकर जमा कर चुके हैं। वे घर-घर पहुंचकर सभी पात्र हितग्राहियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील भी कर रहे हैं।

उन्होंने सभी महिलाओं से आग्रह भी किया है कि वे समय पूर्व अपने फार्म जमा करे, जिससे उनके फार्म ऑनलाइन कर छत्तीसगढ़ शासन को प्रेषित किये जा सकें। वार्ड क्र. 15 की महिलाओं ने बताया कि वे भी बड़े ही उत्साह के साथ महतारी वंदन योजना के फॉर्म भर रही हैं।

ज्ञात रहे कि सक्ती नगर पालिका क्षेत्र के सभी 18 वार्डों में महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरने का कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा सभी वार्डों में नगर पालिका द्वारा भेजे गए कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर फॉर्म भरवा जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वार्ड पार्षद रिक्की सेवक मिलनसार, जागरूक होने के साथ-साथ हमेशा समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने अपने वार्ड के विकास के लिए जहां अनेक कार्य किए हैं, वहीं अन्य वार्डों में भी लोगों के बीच उनकी प्रतिष्ठा बनी हुई है। लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और समस्या का जल्द हल निकालने के लिए हमेशा पहल करने में अग्रणी रिक्की सेवक की लोकप्रियता अब किसी से छिपी नहीं है।

वार्डवासियों ने कहा पार्षद रिक्की सेवक की सजगता और प्रोत्साहन के कारण ही आज अधिक से अधिक माताएं, बहनें महतारी वंदन योजना का फार्म भरकर जमा कर रही हैं। इससे हितग्राहियों को जो लाभ होगा, उसका सारा श्रेय उनके वार्ड पार्षद रिक्की सेवक को मिलना चाहिए।

Related Articles