

बिलासपुर/सक्ती. बिलासपुर में आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेले में रोटरी क्लब की हेल्पिंग महिला विंग स्टेट प्रेसीडेंट श्रीमती भारती हेमत मोदी को रक्तदान और शिक्षादान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए आईजी अजय यादव और प्रमोद केडिया द्वारा सम्मानित किया गया.
श्रीमती हेमत मोदी को सम्मानित किये जाने पर कमल सोनी, संजय रजक, किरण पाल चावला, राजीव अग्रवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। हेल्पिंग महिला विंग स्टेट प्रेसीडेंट श्रीमती भारती हेमत मोदी ने कहा कि यह सम्मान पाकर हमारी जिम्मेदारियां और बढ़ गयी हैं और इसके लिए हम पूरी तरह तैयार है.




