छत्तीसगढ़

सांसद कमलेश जांगड़े ने एकलव्य आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

सक्ती। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा पलाड़ी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आवासीय विद्यालय में छात्रों की संख्या, उनके रहने के जगहों की साफ सफाई, बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की समुचित व्यवस्था सहित बच्चों की पढ़ाई के स्तर में सुधार करने के साथ ही शिक्षकों की संख्या की जानकारी लेकर और आवासीय विद्यालय में अच्छी व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles