

कलेक्टर नुपूर पन्ना राशि व एसपी एमआर आहिरे के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का होगा आयोजन
सक्ती। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 3 फरवरी 2024 को एम. एल. जैन हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
एमएल जैन हायर सेेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्य श्री गबेल ने ‘सक्ती टॉप न्यूज’ को बताया कि इस वर्ष 3 फरवरी को विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम कलेक्टर नूपुर पन्ना राशि एवं एसपी एमआर आहिरे के मुख्य आतिथ्य तथा जिला शिक्षा अधिकारी बी. एल. खरे, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा।
वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य श्री गबेल ने बताया कि समारोह के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों एवं 10 तथा 12वीं में मेरिट लिस्ट में आए बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।




