
सकरेली (बा.)। ग्राम पंचायत सकरेली (बा.) के प्रतिष्ठित नागरिक मनोज लहरे को सर्व सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है।
जिलाध्यक्ष गेंदराम मनहर और संभागाध्यक्ष डॉक्टर धीरेन्द्र खूंटे की अनुशंसा उपरांत मनोनयन किए जाने से सतनामी समाज के बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देकर अपेक्षा व्यक्त की कि समाज को सही दिशा निर्देश देने एवं संगठन को विस्तार और मजबूती प्रदान करने की दिशा में वे समर्पित भावना के साथ कार्य करेंगे।




