छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत ने असौन्दा सरपंच की माताजी स्व. सुनीता राठौर को दी श्रद्धांजलि, राठौर निवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना व्यक्त, कहा- जिसने इस संसार में जन्म लिया, उसे एक दिन जाना ही है

सक्ती। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने ग्राम पंचायत असौदा के सरपंच वीरेंद्र (लाला) राठौर निवास मे उनकी दिवंगत माता श्रीमती सुनीता राठौर को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके निवास पहुंचे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने स्वर्गीय श्रीमती सुनीता राठौर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवम पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जो आया है, सो जाएगा, राजा रंग फकीर, एक न एक दिन जो इस धरती में आया है, उसे जाना ही पड़ता है।
डॉ महंत ने राठौर परिवार को ढाढंस बंधाते हुए कहा हमेशा मैं आपके साथ हूं और कभी भी मुझे आप जब याद करेंगे मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा कहते हुए उन्होंने कहा भगवान श्री कृष्ण अपने श्री चरणों में दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें। इस दु:ख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के साथ राठौर निवास असोंदा में श्रद्धांजलि देने वालों में गुलजार सिंह ठाकुर, नरेश गेवाडीन, श्यामसुंदर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, साधेश्वर गबेल, अंजू राठौर, कौशल्या खुटे, जागेश्वर सिदार, अंजू राठौर, कलावती बलराम पांडेय, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, घनश्याम देवांगन, राकेश राठौर, पिंटू राठौर सुरेश डेंसिल प्रमुख थे।




