छत्तीसगढ़

गिरिराज रेन बसेरा में ध्वजारोहण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सक्ती । शहर के स्टेशन रोड में स्थित गिरिराज रेन बसेरा परिसर में 15 अगस्त को भारत माता की आरती पूजन के साथ ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जहां सुप्रसिद्ध विद्वान पंडित महेश शर्मा ने भगवान श्री गणेश की भी आरती करवाई जिसके उपरांत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान संपन्न हुआ।

स्वाधीनता दिवस के मौके पर गिरिराज रैन बसेरा शक्ति के संचालक परिवार की वरिष्ठ महिलाएं, अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार,श्रीमती उषा रितु अग्रवाल, श्रीमती मामनी देवी बजरंग अग्रवाल, कपूरचंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल पिंटू, कुलदीप अग्रवाल,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नोटरी ऑफिसर पंडित मदन मोहन शर्मा, अविनाश राठौर सहित काफी संख्या में मोहल्ले वासी उपस्थित रहे। गिरिराज रेन बसेरा शक्ति द्वारा प्रतिवर्ष 26 जनवरी एवं 15 अगस्त के मौके पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यहां ध्वजारोहण के पश्चात मौजूद लोगों के सम्मान में स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई तो वहीं राष्ट्रभक्ति के गीत भी बजते रहे। इस अवसर पर बच्चों ने भी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में सहभागिता दी।

 

Related Articles