
डभरा। एसपी अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश एवं एडिशनल एसपी गायत्री सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तारतम्य में आज डभरा पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए ग्राम ओड़ेकेरा से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम ओड़ेकेरा में एन्थेना पॉवर प्लांट मेन रोड किनारे पुलिस ने छापा मारा, जहां डोलेश्वर राठिया पिता रूपलाल राठिया उम्र 30 वर्ष द्वारा बेचने के लिए रखा गया 600 रू. कीमती 6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमाक 38/2024 धारा 34(2) आब. एक्ट. कायम कर लिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव के निर्देशन में प्र.आर. 387 फूलचंद फलागें एव स्टाफ का विशेष योगदान रहा।




