जगह-जगह मनाई गई गुरू पूर्णिमा : पराशक्ति ज्योतिष पीठम में हुई गुरुजनों की आराधना…पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षद्वय श्यामसुंदर अग्रवाल, नरेश गेवाडीन, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रीना गेवाडीन ने भी लिया महामंडलेश्वर का आशीर्वाद
सक्ती। “गुरू गोविन्द दोऊ खड़े काके लागूं पांय, बलिहारी गुरू आपने गोविन्द दियो बताय,” क्या आप इसे समझा सकते हैं? संत कबीर साहब इस पद्य के माध्यम से कहते हैं कि यदि परमात्मा और गुरु ; दोनों एक साथ मिल जाएँ तो मैं पहले गुरु को प्रणाम करुँगा फिर परमात्मा को। कारण यह है कि परमात्मा न दिखाई देते हैं और न अनुभव होते हैं।

गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर आज शहर में गुरूपूजन और दीक्षा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आज पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार के महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी भरत महाराज के निवास पर सुबह से ही उनके शिष्यों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। छत्तीसगढ़ सहित उडीसा मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों से उनके शिष्य जहां पहुंचे हुए थे वहीं पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार ने भी इस अवसर पर सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया।मां जगदंबे की आशीर्वाद एवं कृपा से गुरु पूजन एवं गुरु दीक्षा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।


महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी भरत महाराज ने शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रमिला प्रमिला चंदेल भी गुरुदेव के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी महाराज को दुपट्टा पहनाकर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उनका अभिनंदन भी किया। महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी महाराज से आशीर्वाद लेने नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्षद्वय श्यामसुंदर अग्रवाल और नरेश गेवाडीन, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रीना गेवाडीन भी पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नगर मंडल महामंत्री अमन डालमिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित अग्रवाल,अंजनी जिंदल, राहुल अग्रवाल भी मौजूद रहे।
भंडारा प्रसाद का हुआ आयोजन
पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार में महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी भरत महाराज से मिलने के लिए शक्ति, जांजगीर-चाम्पा,रायगढ़, कोरबा,रायपुर, बिलासपुर जिले से भी उनके शिष्य आए हुए थे तथा पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार के पंडित उमाशंकर दुबे, पंडित वसंत दुबे जी महाराज एवं सदस्यों ने आगंतुक सभी भक्तों का स्वागत किया तथा दोपहर से प्रारंभ हुआ भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम चलता रहा वहीं इस अवसर पर महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है, एवं गुरु पूजन के माध्यम से शिष्यों की खुशहाली एवं सुख, शांति, समृद्धि की जहां कामना गुरु करता है,तो वहीं गुरु का सदैव यही आशीर्वाद रहते हैं कि उनके शिष्य सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़े एवं उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी तकलीफ ना हो।

किसी शिष्य ने दी दक्षिणा तो किसी ने गुरु दक्षिणा में दिया वृक्ष
शक्ति शहर एवं अंचल के सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के सेवानिवृत प्रधान पाठक पंडित भोलाशंकर तिवारी के निवास पर भी 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर गुरु पूजन एवं विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए, सुबह से ही जहां पंडित भोलाशंकर तिवारी के शिष्य उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे हुए थे तो वहीं गुरुदेव ने भी आगंतुक सभी शिष्यों का तिलक लगाकर एवं हाथों में रोली बांधकर उनका आशीर्वाद प्रदान किया तथा उन्हें प्रसाद भी दिया।



इस अवसर पर पंडित भोलाशंकर तिवारी के निवास पर दोपहर भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सैकड़ो की संख्या में शिष्यों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया, वही इस अवसर पर शिष्यों ने जहां अपने गुरु को दक्षिणा दी तो वहीं शहर के प्रतिष्ठित ममता मेडिकल परिवार के मनोज जिंदल ने परम पूज्य गुरुदेव को एक वृक्ष भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मनोज जिंदल का कहना था कि आज गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर वे इस वृक्ष के माध्यम से पूरे क्षेत्र की हरियाली की कामना करते हैं।




