
बालाघाट/सक्ती। बसंत पंचमी के विशेष अवसर पर विनोद कुमार मिथलेश कुमार अग्रवाल एवं परिवार (चरेगांव वाले) द्वारा हनुमान मंदिर परिसर कलिपुतली चौक बालाघाट में आज शाम 7 बजे 14वां मासिक कीर्तन ‘प्रयास’ का भव्य आयोजन किया गया जा रहा है। इस दौरान बाबा खाटू श्याम का फूलों से अलौकिक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया जाएगा, साथ ही छप्पन भोग का शाही महाप्रसाद और सभी श्याम प्रेमियों के द्वारा अपने घर से लाए गए प्रसाद सहित अन्य व्यंजनों से श्याम बाबा को भोग लगाया जाएगा।
प्रति माह की 14 तारीख को आयोजित किए जाने वाले इस भजन संध्या में आज भजन कलाकार अनुभव अग्रवाल (टाटानगर), अंकित शर्मा (बालाघाट), मनीष परिहार (बालाघाट), अजहर अली (खाटूधाम) द्वारा श्याम बाबा का भव्य गुणगान किया जाएगा, जिसमें श्याम भजनों की धुनों की आकर्षक प्रस्तुति दिखेगी। श्याम प्रेमी विनोद अग्रवाल, मिथलेश (मल्लू), उमंग अग्रवाल सहित श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री श्याम महिला मित्र मंडल ने समस्त श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भजन संध्या में शामिल होने की अपील की है।






