छत्तीसगढ़
जैजैपुर वृत्त में आबकारी विभाग ने मचा दी खलबली, शराब कोचियों को दबोचा, देशी- विदेशी शराब जब्त, कलेक्टर एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में हो रही छापामार कार्यवाही

सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे छापामार कार्रवाई से शराब कोचियों के बीच खलबली मच गई है। आए दिन किसी न किसी वृत्त में छापा मारकर अवैध विक्रेताओं को दबोचा जा रहा है, ताकि नशे के अवैध कारोबार पर जल्द लगाम लगाया जा सके।
16 सितंबर को वृत्त जैजैपुर के ग्राम तुमीडीह में नितेश शांतेय पिता लेखराम शांतेय उम्र 20 वर्ष ग्राम तुमीडीह थाना हसौद के जनरल स्टोर से 08 लीटर देशी व विदेशी शराब बरामद होने से 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान, आब. उप निरी. कोमल प्रसाद सिदार, आब. आर .रघुनाथ पैकरा ,आबकारी स्टाफ परसराम कहरा बसंती चौधरी व वाहन चालक कमलेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।




