छत्तीसगढ़

सेवानिवृत होने पर रामजी लाल देवांगन को दी गई भावभीनी विदाई

सक्ती। जिला कोषालय कार्यालय सक्ती में पदस्थ श्री रामजी लाल देवांगन सहायक वर्ग 1 के अधिवार्षिकि आयु 62 वर्ष पूर्ण कर 30 सितंबर 2024 को सेवानिवृत होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई l इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ प्रसाद सोनी द्वारा सेवानिवृत श्री देवांगन के द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की गई l

इस अवसर पर कार्यालय के अन्य कर्मचारियों द्वारा भी सेवानिवृत श्री देवांगन के साथ किये गए कार्यों के दौरान अपने अच्छे अनुभव साझा किये गए l इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ प्रसाद सोनी सहित कार्यालय के श्री दलबीर सिंह चन्द्रा, श्री प्रवीण कुमार मिश्रा, श्री रवि कुमार बघेली एवं श्री विवेक कुमारं रत्नाकर आदि उपस्थित थे।

Related Articles