
गोपी सिंह ठाकुर और पिताम्बर पटेल बने सह-संयोजक
सक्ती। पूर्व विधायक एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू को पार्टी ने जिला संयोजक नियुक्त कर दिया है, वहीं जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर और पिताम्बर पटेल को पार्टी ज्वाइनिंग कमेटी का सह संयोजक बनाया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने इस संबंध में जानकारी देतेहुए बताया कि डॉ. साहू की नियुक्ति से जिले के भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. खिलावन साहू ने कहा कि वे बखूबी अपने पद का निर्वहन करते हुए पार्टी को जिले में और मजबूती प्रदान करेंगे। लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के साथ साथ केंद्र और पीएम मोदी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।




