छत्तीसगढ़

बागेश्वर धाम की तर्ज पर सक्ती में निकलेगा पर्चा, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में सजेगा दिव्य दरबार : 3 सितम्बर को परमपूज्य पं. अजय उपाध्याय पर्चा निकालकर करेंगे भक्तों की समस्याओं का समाधान

सक्ती। आगामी 3 सितम्बर को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, थाना परिसर हनुमान गेट सक्ती में बागेश्वर धाम की भांति दिव्य दरबार का आयोजन होगा, जिसमें चित्रकूट वाले बाबा परमपूज्य पं. अजय उपाध्याय भक्तों की समस्याओं का पर्चा के माध्यम से समाधान करेंगे।

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में विगत 23 मई 2023 से प्रत्येक मंगलवार को भव्य महाआरती हो रही है। इस बार 3 सितम्बर को 68वीं महाआरती संपन्न होगी। इस शुभ घड़ी में चित्रकूट वाले बाबा पं. अजय उपाध्याय का सान्निध्य भक्तों को प्राप्त होगा। यहां उनके द्वारा मंदिर परिसर में दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा।

दरबार में पंडित अजय उपाध्याय के द्वारा भक्तों का पर्चा के माध्यम से समाधान एवं उपाय बताया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को यूट्यूब के माध्यम से लाइव देखा जा सकता है। अत्यधिक जानकारी के अनुसार मो. 9098722775 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles