बालाजी ट्रेडर्स के संचालक ने प्रतिवर्षानुसार पितृपक्ष पर किया सार्वजनिक भण्डारा का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

सक्ती। बालाजी ट्रेडर्स द्वारा प्रतिवर्षानुसार पितृपक्ष के मौके पर सार्वजनिक भण्डारे का आयोजन किया। राहगीरों, जरूरतमंदों समेत सैकड़ों लोगों ने इस भण्डारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
बालाजी ट्रेडर्स शक्ति के संचालक जुगमन्दर अग्रवाल, मयंक अग्रवाल शानू ने बताया कि उनके द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर हमेशा की तरह भण्डारा का आयोजन किया जाता है। माना जाता है कि पितृपक्ष के अवसर पर भूखों, राहगीरों और जरूरतमंदों को भोजन कराना पुण्य का कार्य तो है ही, वहीं पितृगण भी ऐसे आयोजनों से तृप्त हो जाते हैं।
शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थित बालाजी ट्रेडर्स परिवार द्वारा 25 सितंबर को दोपहर अपने प्रतिष्ठान के सामने भंडारा का आयोजन किया गया, जो लगभग तीन घंटे तक चला। सैकड़ो लोगों प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालकगण समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।




