डॉ. महंत के गढ़ में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने आ रहे कॉग्रेस महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट

2 फरबरी की शाम 6 बजे सक्ती पहुंचेंगे सचिन : नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत, प्रदेश कॉग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित भारी संख्या में कांग्रेसी रहेंगे मौजूद
सक्ती. लोकसभा चुनाव से पूर्व जिले के कांग्रेसियों को रिचार्ज करने अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कॉग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट 2 फरबरी शाम 6 बजे सक्ती आयेंगे.
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का फ़रवरी माह के द्वितीय सप्ताह में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर जिला कॉग्रेस कार्यालय में विधायक गण यात्रा के प्रभारी एवं कॉग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक लेंगे उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, प्रदेश कॉग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज भी आयेंगे.
सचिन पायलट 5 बजे रायगढ़ से प्रस्थान कर 6 बजे सक्ती पहुँचकर जिला कॉग्रेस कार्यालय में कॉग्रेस जनो की बैठक लेंगे जिले भर के कॉग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा यात्रा के प्रभारी पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल नोवेल वर्मा सहित विधायक गण एव प्रदेश कॉग्रेस के पदाधिकारियों की उपस्थिति होगी जिला कॉग्रेस कमेटी द्वारा प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही हैं।




