छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक अहीरे के स्थानांतरण पर चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

  • स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता भेंटकर किया गया सम्मानित

  • जिलेवासियों से मिला स्नेह सदैव रहेगा स्मरणीय : अहीरे

सक्ती। जिले के पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे के सूरजपुर स्थानांतरण पर छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर काफी संख्या में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि रेंज आईजी समेत लगभग 25 जिलों के एसपी के लिए नई पदस्थापना के आदेश के साथ ही एसपी एमआर आहिरे का स्थानांतरण सूरजपुर कर दिया गया है। इस अवसर पर जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सम्मान समारोह का आयोजन कर श्री अहीरे को स्मृति चिन्ह भेंट किया और भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रांतीय उपाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री मनीष कथूरिया, चेंबर के शक्ति इकाई अध्यक्ष विजय डालमिया बिज्जू, गल्ला किराना व्यापारी संघ शक्ति के अध्यक्ष सुनील बंसल, पूज्य सिंधी पंचायत सक्ती के वरिष्ठ दिलीप आडवाणी, अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ के अनिल दरयानी, छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन सक्ती जिला इकाई के अध्यक्ष एवं गल्ला किराना व्यापारी संघ शक्ति के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, भाजपा सक्ती जिले के कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव सहित उपस्थित प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में किए गए कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नवगठित सक्ती जिले को एसपी श्री अहीरे ने जिस सूझबूझ के साथ सजाने संवारने में अपना योगदान दिया वह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अहीरे ने कहा कि सक्ती जिले की जनता शांत प्रिय है। हमने इस जिले को बेहतर ढंग से बनाने का प्रयास किया तथा मैंने इस जिले में अपनी सेवाओं को लिए सदैव पूरी जिम्मेदारियो के साथ निर्वहन किया है एवं आने वाले समय में भी इस जिले के लोग हमेशा इसी तरह से परस्पर समन्वय बनाकर काम करें यही मैं अपेक्षा करता हूं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा भी पुलिस अधीक्षक के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन गल्ला किराना व्यापारी संघ शक्ति के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन कन्हैया गोयल ने किया। इस अवसर पर अन्य सदस्यों में रवि अग्रवाल अशोका, गजेंद्र गज्जू डालमिया, राकेश अग्रवाल शांति पैलेस, सुमित अग्रवाल शारदा प्लाई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles