भाजपा का ‘गांव चलो अभियान’ : अब शहरों से जरूरी हो गए ग्राम, भाजपाई ग्रामीण क्षेत्रों में गुजारेंगे वक्त

बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के दिए गए टिप्स
सक्ती। गांव चलो अभियान के तहत आज जिला भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें गांव चलो अभियान के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टिप्स दिए गए। इस संबध में जिला संयोजक मांगेराम अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत नियुक्त प्रभारी गांव में रात्रि विश्राम के साथ बैठक लेकर गांव की राजनीतिक परिस्थिति से रुबरु होकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे तो वहीं नगरीय क्षेत्र में भी वार्डवार जानकारी एकत्र की जाएगी।
रामअवतार अग्रवाल एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि प्रभारी संयोजक गांव के प्रमुख लोगों के साथ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकताओं से भी प्रत्यक्ष भेंट कर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर महत्वाकांक्षी गांव चलो अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
अभियान के जिला संयोजक मांगेराम अग्रवाल के आग्रह पर सक्ती विधानसभा के नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्री कसेरा, चेतन साहु नगर संयोजक, आदित्य अग्रवाल, सूर्य प्रकाश, तेजलाल राठौर के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता राम अवतार अग्रवाल एवम अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने उपस्थित रह कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।




