
जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन में बनेगी रणनीति, नगर पालिका चुनाव समेत विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में तैयार होगी कार्ययोजना
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति की आवश्यक बैठक आगामी 28 जुलाई 2024 दिन- रविवार को हटरी चौक, हटरी धर्मशाला में आयोजित की गई है। उक्त बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय चुनाव समेत आगामी कार्यक्रमों के संबंध में रणनीति बनाई जाएगी। महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा उपरांत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने कार्य समिति के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने की अपील की है।




