छत्तीसगढ़

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : को-आर्डिनेटर उषा नायडू ने ली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सक्ती। सक्ती में 11 फरवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ होगी। उनके आगमन के पूर्व छग न्याय यात्रा की को-आर्डिनेटर एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सचिव उषा नायडू (आंध्रप्रदेश) ने सक्ती के रेस्ट हाऊस में जिले के कांग्रेस कार्यकताओं की बैठक ली तथा न्याय यात्रा के तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान छग कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहे।

इस संबंध में को-ऑर्डिनेटर उषा नायडू ने सक्ती टॉप न्यूज को बताया कि बैठक में राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई है। बैठक का एजेंडा छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली राहुल गांधी की यात्रा को सुविधाजनक बनाने तथा आगामी लोकसभा चुनावों में जिम्मेदारियां तय करने पर केंद्रित था। सभी कार्यकर्ताओं को 11 फरवरी को कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

Related Articles