
सक्ती :- जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती को खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ शासन से मान्यता के लिये जिला संघ सक्ती के मुख्य संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में वार्षिक महासभा सक्ती विश्राम गृह में 17 अगस्त को हुई। छत्तीसगढ राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई स्टेडियम बिलासपुर के स्पोर्टस ऑफिसर एवं छत्तीसगढ एथलेटिक्स एसोसिएसन के उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में बैठक आहूत की गयी थी।
कार्यक्रम के अति विशिष्ठ अतिथि कुमार जितेन्द्र बहादुर सिंह मालखरौदा को जिला एथलेटिक्स संघ का सदस्यता ग्रहण कराया गया। जिला सक्ती अंतर्गत विकासखण्ड इकाई मालखरौदा, डभरा, जैजैपुर, सक्ती के संरक्षक पद पर आयोजित करते हुए सम्मानित किया गया। इस बैठक में सक्ती जिला के चार विकास खण्ड से कुल 24 सदस्यों (देवेन्द्र कुमार राठौर, भूपेश कुमार यादव, रामकुमार कांत, एन. पी. गोपाल, किशन राम रात्रे, सुरेश कुमार जायसवाल, ऋषभ कुमार राठौर, रामेश्वर प्रसाद पैकरा, लीलाधर यादव, पुष्पा यादव, सावित्री यादव, खेमराज पटेल, धनेश राम पटेल, मोहन प्यारे पटेल, सीमा यादव, विभा गोपाल यादव, निशा साहू, अनिता गोपाल, मनीष कुमार साहू, गोपाल पटेल, संतोष कुमार सोनी, गुरूदेव चौधरी, रामदयाल पटेल, रथराम पटेल) ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि की आसंदी से राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई स्टेडियम बिलासपुर के स्पोर्टस आफिसर सुशील मिश्रा ने सभी विकासखण्ड मालखरौदा, डभरा, जैजैपुर, सक्ती के एथलेटिक्स एकेडमी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ शासन से मान्यता संबंधी जानकारी और आगामी राज्य स्तरीय खेल-खेल नेशनल प्रतियोगिता के बारे में जानकारी शेयर की। महासभा की बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला सक्ती के जिला खेल अधिकारी हरि पटेल ने जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के मान्यता संबंधी आवेदन पत्र को अविलंब शासन को अप्रेषित करने की स्वीकृति की। मुख्य संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल ने महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सामाग्री, खेल आयोजन, उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने व्यवस्था हेतु विधायको, सांसदो, कलेक्टर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी से सम्मानित सदस्यो के माध्यम से जिला एथलेटिक्स संघ अनुरोध करें।
जिला में एथलेटिक्स खेलो के विकास एवं महासभा बैठक कार्यवाही के संबंध में संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार राठौर प्रबंधकारिणी, सहसचिव निशा साहू, सीमा यादव, उपाध्यक्ष पुष्पा यादव ने अपने विचारों से सभा को संबोधित किया।
महासभा सम्मिलन के शुभारंभ में सर्व प्रथम संघ के सदस्यो को सदस्यता ग्रहण की शपथ दिलायी गई। पश्चात आमंत्रित मुख्य अतिथि सुशील मिश्रा जी, मुख्य संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल जी संरक्षक कुमार जितेन्द्र बहादुर सिंह जी सम्मानीय सदस्य कानूनी सलाहकार, रथराम पटेल विभागीय अधिकारी हरि पटेल जिला फुटबाल संघ के सचिव दीपक गुप्ता सहसचिव दादूराम केवट, सम्मानीय सदस्य एवं सरपंच टेमर गुरूदेव चौधरी जी का संघ के सदस्यो ने पुष्पाहार एवं प्रतीक पुष्प से स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के रजिस्टर्ड खिलाडी अरनव पटेल, ऋषभ देव मिश्रा, पार्थ राय, निहाल गुप्ता, रौनक यादव, अविनाश यादव, यदुनंदन गोपाल ने अतिथियो का स्वागत किया।
महासभा संघ के उपाध्यक्ष खेमराज पटेल ने जिला एथलेटिक्स संघ का प्रतिवेदन पठन किया और संघ के सचिव एन. पी. गोपाल ने संघ गठन से आज तक आय-व्यय का पठन करते हुए अन्य आवश्यक जानकारी महासभा के समक्ष लिखित में प्रस्तुत किया। संघ के कोषाध्यक्ष ऋषभ कुमार राठौर ने बैंक अकाउण्ट, केशबुक एवं आडिट रिपोर्ट संबंधित जानकारी को सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। संघ के संयुक्त सचिव धनेश राम पटेल ने अपनी बात रखते हुए आभार व्यक्त कर सभा समापन की अनुमति चाही। महासभा कार्यवाही का संचालन प्रबंधकारिणी सदस्य एवं शास. उच्च. माध्य. विद्यालय खैरा के प्राचार्य सुरेश कुमार जायसवाल ने अपने सारगर्भित और लच्छेदार शब्दो से किया।




