माता पिता एवं विद्यालय परिवार विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के साथ ही संस्कारवान बनाएं…अधिवक्ता चितरंजय पटेल
अरुणोदय मॉडल कॉन्वेंट स्कूल बासीन (सक्ती) में आज वार्षिकोत्सव एवम अभिभावक सम्मेलन 2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पालकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित मेनका रूपेश जायसवाल एवम् मंजुला जायसवाल ने कहा विद्यार्थी अपना लक्ष्य निश्चित कर लगन से मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलेगी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपने संदेश में कहा कि पालक व शिक्षक बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें संस्कारवान बनावेँ ताकि वे परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में उपस्थित ज्ञानकुंज स्कूल संचालक दुलीचंद साहू ने आयोजन की तारीफ़ करते हुए विद्यालय परिवार के प्रगति की कामना की। इस अवसर पर स्कूल संचालक फूल कुमारी (डुमरपारा), दिनेश साहू (किरारी),सरोज दास महंत (सिंगनसरा, कन्हैया कंवर की गरिमा मय उपस्थित रही तो वहीं विद्यालय परिवार की शिक्षक संजय चौहान उप प्रधान पाठक, टंकेश्वरी चंद्रा , पुष्प यादव, दीपमाला जायसवाल, राजेश्वरी कंवर, नीतू राठौर, सोनिया यादव, संतोषी यादव,परमेश्वरी जायसवाल, दीपक यादव की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल हुआ।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए स्कूल संचालक पुरुषोत्तम चंद्रा ने अतिथियों का अभिनंदन किया तो वहीं सुरेश जायसवाल ने आभार प्रदर्शन किया।
आज इन पलों में कन्हैया कंवर, सुरेश जायसवाल, श्यामलाल चौहान आदि की गरिमामय उपस्थिति रही तथा अपने संबोधन में सभी ने आयोजन को मुक्त कंठ से सराहा।वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन से हुआ पश्चात अतिथियों का पुष्पहार व बेच लगाकर स्वागत किया गया । आज आयोजित वार्षिक उत्सव में प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम का स्थानीय दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।




